1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #chennairains: राहुल गांधी आज बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर

#chennairains: राहुल गांधी आज बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर

राहुल गांधी आज बाढ़ से प्रभावित चेन्नई और उसके उपनगरीय इलाकों और पुडुचेरी के दौरा करेंगे।

chennai- India TV Hindi
chennai

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज बाढ़ से प्रभावित चेन्नई और उसके उपनगरीय इलाकों और पुडुचेरी के दौरा करेंगे। अपने इस एक दिवसीय दौरे के दौरान राहुल पहले पुडुचेरी जाएंगे और फिर कडलूर और चेन्नई पहुंचेंगे। अपनी तमिलनाडु यात्रा के दौरान राहुल कांचीपुरम भी जाएंगे।

 

तमिलनाडु में तबाही का मंजर छोड़ जाने वाली मूसलाधार बारिश के कारण चेन्नई, कडलूर और कांचीपुरम सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस पूरी त्रासदी के कारण 270 से ज्यादा लोगों की जान गई है। पुडुचेरी हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद राहुल रोदियरपेट, अरियांकुप्पम, करीमामबक्कम और कुछ अन्य क्षेत्रों में जाएंगे तथा प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटेंगे।

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पटियाला हाउस कोर्ट से कुछ समय के लिए राहत मिल गई है। इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 19 दिसंबर को होगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को सोनिया-राहुल की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी से छूट की मांग की थी।

Latest India News