1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल गांधी अगले कुछ दिन यूरोप की यात्रा पर रहेंगे

राहुल गांधी अगले कुछ दिन यूरोप की यात्रा पर रहेंगे

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि वह अगले कुछ दिन यूरोप की यात्रा पर रहेंगे। यह पहला मौका है जब राहुल ने अपनी विदेश यात्रा के बारे में खुद सार्वजनिक रूप

Rahul Gandhi will visit Europe next few days- India TV Hindi
Rahul Gandhi will visit Europe next few days

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि वह अगले कुछ दिन यूरोप की यात्रा पर रहेंगे। यह पहला मौका है जब राहुल ने अपनी विदेश यात्रा के बारे में खुद सार्वजनिक रूप से जानकारी दी। राहुल ने ट्विटर के जरिए अपने इस विदेश दौरे की जानकारी दी। अतीत में राहुल की विदेश यात्राओं को लेकर जबर्दस्त अटकलें लगती रही हैं।

राहुल ने ट्वीट में लिखा, अगले कुछ दिन यूरोप की यात्रा पर रहूंगा। आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, उम्मीद है, आने वाला साल आपके और आपके अजीजों के लिए खुशियां लेकर आएगा।

राहुल गांधी इससे पहले भी कुछ मौकों पर नव वर्ष के दौरान देश से बाहर रहे हैं। उनकी पिछली दो विदेश यात्राओं की मीडिया में काफी चर्चा रही है। फरवरी में वह दो महीने की छुट्टी पर थे। इस साल सितम्बर में एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के आस्पेन की उनकी यात्रा भी राजनीतिक चर्चा का सबब रही थी।

यह पहला मौका है जब राहुल ने अपनी विदेश यात्रा के बारे में ट्विटर पर घोषणा की। पार्टी ने इस यात्रा के लिए कोई कारण नहीं बताया है।

Latest India News