1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रोफेसर के घर लोकायुक्त की रेड, 10 करोड़ की प्रॉपर्टी का खुलासा

प्रोफेसर के घर लोकायुक्त की रेड, 10 करोड़ की प्रॉपर्टी का खुलासा

भोपाल: मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल (MANIT) के प्रोफेसर ऋषि कुमार सिंह के घर लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को छापा मारा। प्रोफेसर के घर से लोकायुक्त टीम ने 3 फ्लैट, एक कोचिंग इ्स्टीट्यूट

प्रोफेसर के घर रेड, 10...- India TV Hindi
प्रोफेसर के घर रेड, 10 करोड़ की प्रॉपर्टी का खुलासा

भोपाल: मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल (MANIT) के प्रोफेसर ऋषि कुमार सिंह के घर लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को छापा मारा। प्रोफेसर के घर से लोकायुक्त टीम ने 3 फ्लैट, एक कोचिंग इ्स्टीट्यूट और कुछ दूसरी प्रॉपर्टीज से जुड़े डॉक्युमेंट्स जब्त किए। ऋषि कुमार मैनिट कैंपस में ही रहते है। उनकी ज्यादातर प्रॉपर्टी उनकी पत्नी के नाम पर है। उनके पास करीब 25 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का अब तक अंदाजा लगाया गया है।

लोकायुक्त सूत्रों के मुताबिक ऋषि कुमार सिंह और उनकी पत्नी ऋचा सिंह की कुल आय लगभग 1.5 करोड़ आंकी गई है लेकिन उनके पास लगभग 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। ऋषि कुमार सिंह भिलाई के रहने वाले है।

इनकी प्रॉपर्टी में सीहोर की जमीन, इंदौर में जमीन, भोपाल में फ्लैट, एक ऑडी क्यू-5 कार, दो-तीन छोटी-बड़ी गाड़िया, एक्रोपॉलिस कॉलेज में हिस्सेदारी, 450 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी, 18 बैंक खाते और 3 लॉकर है।

असिस्टेंट प्रोफेसर ऋषि का इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट में साल 2005 में अप्वाइंटमेंट हुआ था। इसी साल 50 से ज्यादा लोगों का मैनिट में अप्वाइंटमेंट हुआ था और इसमें घोटाले की खबरें सामने आई थीं। सूत्रों के मुताबिक, ऋषि का अप्वाइंटमेंट भी जांच के घेरे में था। जस्टिस लोढ़ा कमेटी ने उनके अप्वाइंटमेंट प्रॉसेस पर जांच की सिफारिश की थी।

Latest India News