नई दिल्ली: यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय ने टिकटों की बुकिंग के समय में छोटा सा फेरबदल किया है। नए नियमों के हिसाब से कल यानी 15 जून से एसी टिकटों की बुकिंग 10 बजे और गैर एसी टिकटों की बुकिंग 11 बजे से शुरू होगी।
रेल मंत्रालय के अनुसार सर्वर पर बोझ कम कर बुकिंग को आसान करने के लिए यह बदलाव किया गया है। वर्तमान में IRCTC की वेबसाइट से एक घंटे में करीब 10 से 12 हजार टिकटों की बुकिंग हो जाती है।
रेल मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार एसी और गैर एसी टिकटों के समय बदलने से वेबसाइट और टिकट खिड़कियों पर बोझ कम पड़ेगा। गौरतलब है कि तत्काल टिकटों के बुकिंग में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
Latest India News