नई दिल्ली: सरकार ने आज बताया कि हाल के जाट आंदोलन के दौरान रेलवे को 55.92 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जो सम्पत्ति की हानि होने, टिकट रद्द होने और 2,134 ट्रेनें रद्द किए जाने के कारण हुई। लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि हाल के जाट आंदोलन के दौरान सम्पत्ति को हुए नुकसान और टिकटें रद्द होने के कारण रेलवे को 55.92 करोड़ रूपये की हानि हुई।
मंत्री ने कहा कि 12 से 24 फरवरी 2016 के दौरान जाट आंदोलन के दौरान 2,134 ट्रेने रद्द हुई जिसमें से।,033 मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेन और।,101 पैसेंजर ट्रेंने शामिल हैं। 259 मेल और एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया। इसके अलावा 430 ट्रेनों का मार्ग आंशिक रूप से बदल दिया गया जिसमें 229 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन और 201 पैसेंजर ट्रेन शामिल है।
प्रभु ने कहा कि रेलवे में पुलिस व्यवस्था राज्य का विषय है। अपराध की रोकथाम, मामला दर्ज किया जाना, रेल परिसर में जांच का कार्य राज्य पुलिस का दायित्व है। हालांकि रेलवे सुरक्षा बल इस प्रयास में जीआरपी की मदद करती है।
Latest India News