1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कल से चलेगी गतिमान एक्सप्रेस, 100 मिनट में दिल्ली टू आगरा

कल से चलेगी गतिमान एक्सप्रेस, 100 मिनट में दिल्ली टू आगरा

नई दिल्ली: देश में हाई स्पीड बुलेट ट्रेन से पहले सेमी हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत हो रही है। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली गतिमान एक्सप्रेस नाम की इस ट्रेन का

Image Source : india tvgatiman express

गतिमान एक्सप्रेस में क्या क्या खास है ?

  • दिल्ली टू आगरा गतिमान एक्सप्रेस सप्ताह में सिर्फ 6 दिन चलेगी। शुक्रवार को गतिमान नहीं चलेगी
  • निजामुद्दीन से 8:10 बजे रवाना होगी और 9:50 बजे आगरा पहुंचेगी
  • इसी तरह शाम को ये आगरा से 5:50 बजे चलेगी और 7:30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।
  • ट्रेन में एक्जेक्यूटिव क्लास के कुल 12 कोच होंगे। इसमें चेयर कार के भी 12 कोच ही होंगे।
  • गतिमान एक्सप्रेस का किराया-  सामान्य एसी चेयर पर सफर करने कि लिए आपको 690 रुपए खर्च करने पड़ेंगे और एक्जिक्यूटिव क्लास के लिए 1365 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
  • यात्री फिल्म, न्यूज, और कार्टून जैसी मल्टीमीडिया चीजें देख सकेंगे।
  • ट्रेन के डिब्बों में हॉट स्पॉट उपकरण लगाए गये हैं जो वाई-फाई से जुड़ा होगा जिससे यात्री अपने स्मार्ट फोन या लैपटॉप पर सीधे इन सुविधाओं का निशुल्क लाभ उठा पाएंगे। बस उन्हें एक एप डाउनलोड करना पड़ेगा।
  • MYFREETV के जरिए यात्री करीब अस्सी वीडियो का लुफ्त उठा सकेंगे जिसमें कॉमेडी, टीवी सीरियल  और गाने मजा यात्री उठा सकेंगे।
  • गतिमान एक्सप्रेस में यात्रिओं की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा गया है। लिहाजा हाई पावर इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम लगाया गया है। ऑटोमैटिक फायर अलार्म की सुविधा है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए गुलाब का फूल देकर स्वागत करेंगी ट्रेन होस्टेस-

Latest India News