1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब रेल टिकट कैंसल कराना पड़ेगा बड़ा महंगा

अब रेल टिकट कैंसल कराना पड़ेगा बड़ा महंगा

नई दिल्ली: आगामी 12 नवंबर से रेल टिकट कैंसिल कराना महंगा साबित हो सकता है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने टिकट रद्द करवाने पर अब ज्यादा कटौती करने का आदेश दिया है। रेल यात्रियों को

अब रेल टिकट कैंसल...- India TV Hindi
अब रेल टिकट कैंसल कराना पड़ेगा बड़ा महंगा

नई दिल्ली: आगामी 12 नवंबर से रेल टिकट कैंसिल कराना महंगा साबित हो सकता है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने टिकट रद्द करवाने पर अब ज्यादा कटौती करने का आदेश दिया है। रेल यात्रियों को अब हर श्रेणी के टिकट को रद्द कराने पर पहले के मुकाबले ज्यादा राशि की कटौती का सामना करना पड़ेगा।

क्या हुआ बदलाव-

  • 12 नवंबर से नए नियम के मुताबिक अब यात्रियों को 48 घंटे पहले टिकट रद्द करवाने पर फर्स्ट AC व एग्जीक्यूटिव क्लास में 240 रुपए, सेकंड AC फर्स्ट क्लास में 200, थर्ड AC में 180, स्लीपर में 120 और सेकंड क्लास में 60 रुपए की कटौती का सामना करना पड़ेगा।
  • ट्रेन खुलने के बाद टिकट न तो रिफंड होगा और न ही इसकी कीमत यात्री को वापिस की जाएगी।
  • अगर आपको अपना टिकट रिफंड कराना है तो आप यात्रा से चार घंटे पहले ऐसा कर सकते हैं।
  • RAC व वेटिंग टिकट का पैसा ट्रेन खुलने के आधा घंटा पहले तक ही वापस हो सकता है। यानी आधे घंटे के पहले यात्री का कुछ पैसा रिफंड हो जाएगा उसके बाद नहीं।
  • रेलवे के ताजा सर्कुलर में स्टेशन मास्टर को भी टिकट रद्द करने का अधिकार दिया गया है। अगर भीड़-भाड़ के चलते यात्री साधारण व आरक्षित टिकट को काउंटर से रद्द नहीं करवा पा रहे हैं तो वो स्टेशन मास्टर के पास जाकर भी अपना टिकट रद्द करवा सकते हैं। हालांकि यह अधिकार सिर्फ चार्ट बनने से पहले ही काम करेगा।

इस खबर के बारे में और ज्यादा पढ़ने के लिए क्लिक करें

Latest India News