1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। 

Delhi, rain- India TV Hindi
Image Source : AP दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के कुछ इलाकों और ग्रेटर नोएडा में अगले दो से तीन घंटों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, अमरोहा, गढ़ मुक्तेश्वर, मेरठ, अनूपशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर, डिबाई, खुर्जा, पहासू, सिकंदराबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

Latest India News