अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली के इन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली के इन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
IndiaTV Hindi Desk
Published : Aug 24, 2020 08:21 am IST, Updated : Aug 24, 2020 08:21 am IST
मौसम विभाग ने अगले दो अगले दो घंटों के दौरान दक्षिणी-दिल्ली, दादरी और कोसली के अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
Image Source : PTI/FILE PHOTOSअगले दो घंटों के दौरान दिल्ली के इन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने अगले दो अगले दो घंटों के दौरान दक्षिणी-दिल्ली, दादरी और कोसली के अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले दो घंटे में इन इलाकों में बूंदाबांदी होगी। पिछले कुछ दिनों से राजधानी और आसपास के इलाकों में हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहाना हो गया है।