नई दिल्ली: तीन घंटे की बारिश में आज दिल्ली की तस्वीर बदल दी। दिल्ली के सबसे हाईप्रोफाइल मार्केट कनॉट प्लेस में पानी भर गया। थोड़ी देर की बारिश से ही सड़को पर जलभराव हो गया। बारिश के कारण दुकानों और एटीएम तक में पानी चला गया।
कनॉट प्लेस की मार्केट के कॉरिडोर में सैलाब जैसी तस्वीर नज़र आई। हालांकि कई दिनों से गर्मी में झुलस रहे दिल्ली वासियों के लिए आज बारिश राहत लेकर आई। तापमान काफी कम हो गया। दिल्ली के अलावा इसके आस-पास के इलाकों नोएडा, गुड़गांव, गाज़ियाबाद और फरीदाबाद में भी झमाझाम बारिश हुई।
कई जगह सड़कों पर पानी भरने से लोगों को गाड़ी चलाने में परेशानी हुई इंजन में पानी घुसने से कुछ गाड़ियां भी खराब हुई। कनॉट प्लेस की सड़कों का बुरा हाल है। ड्रेनेज सिस्टम खराब होने से सड़कों पर पानी भर गया है।
Latest India News