1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: लगातार बारिश से दिल्ली बेहाल

VIDEO: लगातार बारिश से दिल्ली बेहाल

नई दिल्ली: शनिवार सुबह एक बार तेज बारिश के साथ लोगों की आंखें खुलीं। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने दिल्ली को तर-ब-तर कर दिया है। इससे जगह-जगह पानी जमा हो गया और कुछ जगहों

VIDEO: लगातार बारिश से...- India TV Hindi
VIDEO: लगातार बारिश से दिल्ली बेहाल

नई दिल्ली: शनिवार सुबह एक बार तेज बारिश के साथ लोगों की आंखें खुलीं। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने दिल्ली को तर-ब-तर कर दिया है। इससे जगह-जगह पानी जमा हो गया और कुछ जगहों पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

लगातार बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। रिहायशी इलाक़ों का भी बुरा हाल है और कई जगहों पर घरों में भी पानी घुस गया है।

दिल्ली में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 93.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार नजफगढ़, ढांसा, छावला, नांगलोई, दिल्ली गेट, आईटीओ चौराहा, धौलाकुआं और नारायणा में पानी भरने के कारण वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा।

गुड़गांव और नोएडा से दिल्ली आने वाले लोग उपनगरीय इलाकों में पानी भरा होने के कारण ट्रैफिक में फंस गए।

आगे की स्लाइड्स में देखें लगातार बारिश से बेहाल दिल्ली का वीडियो........

Latest India News