1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी के आसार

जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी के आसार

कश्मीर घाटी में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई। अगले 36 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर राज्य में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

Kashmir Rain- India TV Hindi
Kashmir Rain

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई। अगले 36 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर राज्य में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। यहां स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमें जम्मू एवं कश्मीर में अगले 36 घंटों के दौरान पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी भाग में भारी बारिश के आसार हैं।" अधिकारी ने कहा, "श्रीनगर शहर में गुरुवार सुबह से हल्की बारिश शुरू हो गई है। आसमान में बादल होने की वजह से रात में ठंड से थोड़ी राहत मिली थी।

श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख क्षेत्र में गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री, लेह कस्बे में शून्य से नीचे 6.7 डिग्री और करगिल कस्बे में शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, कटरा में 11.6 डिग्री, बनिहाल में 3.2 डिग्री, बटोत में 5.5 डिग्री और भद्रवाह में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में गुरुवार को लेह सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में भीषण ठंड की 40 दिन की अवधि 21 दिसंबर से शुरू हो जाएगी जिसे 'चिल्लई कलां' कहा जाता है। यह अवधि 31 जनवरी को पूरी होती है। इस दौरान कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला जाता है और अधिकतम तापमान चार से सात डिग्री के आसपास ही रहता है।

Latest India News