1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #Chennairain: बारिश ने दी राहत, मोदी बोले हम तमिलनाडु के साथ

#Chennairain: बारिश ने दी राहत, मोदी बोले हम तमिलनाडु के साथ

चेन्नई: चेन्नई के आम जनजीवन को तहस नहस कर चुकी बारिश ने आज थोड़ी राहत दी है। बारिश थमने के कारण अडयार और कुंभ नदियों के जल स्तर में कमी आई है, जो एक अच्छी

#Chennairain: बारिश थमी, मोदी...- India TV Hindi
#Chennairain: बारिश थमी, मोदी बोले हम तमिलनाडु के साथ

चेन्नई: चेन्नई के आम जनजीवन को तहस नहस कर चुकी बारिश ने आज थोड़ी राहत दी है। बारिश थमने के कारण अडयार और कुंभ नदियों के जल स्तर में कमी आई है, जो एक अच्छी बात हैं। वहीं बचाव कार्य भी काफी तेजी से चल रहा है। बीते गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद चेन्नई पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मोदी ने कहा कि ऐसी मुश्किल घड़ी में केंद्र तमिलनाडु के साथ है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संकट से उबरने के लिए तमिलनाडु को 1000 करोड़ का राहत पैकेज देने की भी घोषणा की है। गौरतलब है कि तमिलनाडु में हो रही बारिश के कारण 269 मौतें हो चुकी हैं।

वित्त मंत्री बोले हर हाल में हो तमिलनाडु की मदद-

वित्त मंत्री ने इस स्थिति को देखते हुए राज्य को हर संभव मदद देने का वादा किया है। उन्होंने बैंकों को निर्देश देते हुए कहा है कि लोगों को वित्तीय आपदाओं से उबरने के लिए बैंकों में एटीएम मशीने चलाई जाएं। वहीं उन्होंने बीमा कंपनियों को भी मदद करने को कहा है।

मोदी ने फिर की मदद-

नरेंद्र मोदी इससे पहले भी राज्य को 940 करोड़ का राहत पैकेज दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि 1000 करोड़ का यह पैकेज 940 करोड़ के पैकेज से अतिरिक्त है। मोदी ने खुद राज्य पहुंचकर हालात का जायजा लिया था।

चेन्नई ने देखी 100 साल की सबसे ज्यादा बारिश-

चेन्नई में तबाही मचा रही बारिश बीते 100 साल की सबसे ज्यादा अप्रत्याशित बारिश है। इस बारिश के कारण चेन्नई का आम जनजीवन पूरी तरह ठप हो चुका है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में हो रह लगातार बारिश के कारण अडयार और कुंभ नदियां उफान पर आ गईं थी जिसने चेन्नई वासियों को लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं।

Latest India News