1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में अगले 2 दिनों तक जारी रहेगी बारिश

दिल्ली में अगले 2 दिनों तक जारी रहेगी बारिश

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तथा इसके आसपास के इलाके में रविवार सुबह भारी बारिश हुई। बारिश से सड़कों के जलप्लवित हो जाने के कारण यातायात बाधित हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय

दिल्ली में अगले 2 दिनों...- India TV Hindi
दिल्ली में अगले 2 दिनों तक जारी रहेगी बारिश

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तथा इसके आसपास के इलाके में रविवार सुबह भारी बारिश हुई। बारिश से सड़कों के जलप्लवित हो जाने के कारण यातायात बाधित हुई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 68.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगे और बारिश होने के आसार जताए हैं।

एक अधिकारी ने बताया, "आसमान बादलों से घिरा रहेगा, तथा अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर रूक-रूक कर तथा कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश होगी।"

न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। 

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 98 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Latest India News