जयपुर: राजस्थान के जयपुर में एक विधायक के बेटे की BMW कार ने 3 लोगों को कुचल दिया। कहा जा रहा है कि बीजेपी एमएलए का बेटा बीती रात शराब पीकर बारिश में घूमने निकला था। इस दौरान उसने अपनी बीएमडब्ल्यू कार को बेकाबू रफ्तार से चलाया। एमएलए के बेटे ने फुल स्पीड कार से पहले एक ऑटो में टक्कर में मारी और फिर बेकाबू कार पुलिस की गाड़ी से भिड़ गई।
BMW कांड का LIVE सबूत
बीएमडबल्यू गाड़ी से ये हादसा जयपुर के सेंट जेवियर्स चौराहे पर रात के 1 बजकर 17 मिनट पर हुआ। बेकाबू कार ने ऑटो में टक्कर मारने के बाद पुलिस की पीसीआर वैन को भी टक्कर मार दी । गाड़ी की पिछली सीट पर सवार पुलिसवाला भी जख्मी है। गाड़ी के मालिक बीजेपी के एमएलए नंदकिशोर महारिया हैं और हादसे के वक्त उनका बेटा सिद्धार्थ महारिया गाड़ी चला रहा था। लेकिन अब इस मामले में लीपापोती की कोशिशें शुरु हो गई हैं। सिद्धार्थ महारिया की दलील है कि हादसे के वक्त उसका ड्राइवर कार चला रहा था। सीसीटीवी की फुटेज सामने आने के बाद इतना तो साफ है कि गाड़ी चौराहे पर बेकाबू रफ्तार से चल रही थी।
MLA के बेटे का झूठ बेनकाब
इस हादसे का वीडियो इतना हैरान करने वाला है कि देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। ये जयपुर के सेंट जेवियर चौराहे का सीसीटीवी वीडियो है। आधी रात का वक्त था और वीडियो मे साफ दिख रहा है कि उस वक्त हल्की बारिश हो रही है, सुनसान सड़क है और सड़क पर स्ट्रीट लाइटों की अच्छी खासी रौशनी भी है। एक ऑटो रिक्शा अपनी सामान्य स्पीड से सामने की तरफ से आ रहा था उसमें तीन यात्री बैठे थे और उसकी हेडलाइट जली हुई थी। जैसे ही वो ऑटो रिक्शा चौराहे पर पहुंचा उसके दाहिनी तरफ से अचानक तूफानी रफ्तार से एक बीएमडब्ल्यू गाड़ी आती है और पलक झपकते ही ऑटो रिक्शा को टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो रिक्शा हवा में उछल जाता है और उसके परखच्चे उड़ जाते हैं।
देखिए वीडियो-
Latest India News