1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: करौली में आज फिर बवाल, भीड़ ने 2 दलित नेताओं के घर को फूंका

राजस्थान: करौली में आज फिर बवाल, भीड़ ने 2 दलित नेताओं के घर को फूंका

एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ सोमवार को दलितों का जो विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था, वो शाम होते-होते भीषण हिंसा में तब्दील हो गया। इस हिंसा में आधिकारिक तौर पर 8 लोगों की मौत की खबर है लेकिन हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।

Rajasthan: Mob set on fire two dalit political leaders houses in Karauli - India TV Hindi
Image Source : PTI राजस्थान: करौली में आज फिर बवाल, भीड़ ने 2 दलित नेताओं के घर को फूंका

नई दिल्ली: राजस्थान के करौली में आज फिर बवाल हुआ। यहां भीड़ ने दो दलित नेताओं के घर फूंक दिए हैं। पूर्व मंत्री भरोसी लाल जाटव के घर में आग लगा दी गई। कल दलितों के भारत बंद के दौरान राजस्थान में जमकर हिंसा हुई थी। आज हिंसा के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस करौली गई थी।

इसी बीच भीड़ ने एक और विधायक का घर फूंक दिया है। सड़क पर उतरे 40 हजार लोगों ने बीजेपी विधायक राजकुमारी का घर घेर लिया और उसमें आग लगा दी। इससे पहले भीड़ ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री भरोसी लाल का घर फूंक दिया था।

एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ सोमवार को दलितों का जो विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था, वो शाम होते-होते भीषण हिंसा में तब्दील हो गया। इस हिंसा में आधिकारिक तौर पर 8 लोगों की मौत की खबर है लेकिन हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।

Latest India News