नई दिल्ली: पूर्व पीएम राजीव गांधी की आज 72वीं जयंती है। कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वीरभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तबीयत खराब होने की वजह से सोनिया गांधी नहीं पहुंची सकीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 72वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती उन्हें देश याद कर रहा है।"
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।
राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वह 1984 से 1989 के दौरान देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। उन्होंने 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पद्भार संभाला था।
राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडू में आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी।
Latest India News