A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजीव गांधी की हत्‍या के दोषी रॉबर्ट पायस ने मांगी 30 दिन की छुट्टी, नीदरलैंड में बसे बेटे की शादी का करना है इंतजाम

राजीव गांधी की हत्‍या के दोषी रॉबर्ट पायस ने मांगी 30 दिन की छुट्टी, नीदरलैंड में बसे बेटे की शादी का करना है इंतजाम

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी रॉबर्ट पायस ने मद्रास हाइकोर्ट में 30 दिनों की छुट्टी के लिए अर्जी दी है।

<p>Rajeev Gandhi Assassination </p>- India TV Hindi
Rajeev Gandhi Assassination 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्‍याकांड के दोषी रॉबर्ट पायस ने मद्रास हाइकोर्ट में 30 दिनों की छुट्टी के लिए अर्जी दी है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पायस ने यह अर्जी अपने बेटे की शादी के इंतजाम करने के लिए दी है। पायस का बेटा फिलहाल नीदरलैंड में रह रहा है। इसी की शादी का इंतजाम करने के लिए पायस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। फिलहाल मद्रास हाईकोर्ट ने इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है। 

बता दें कि कुछ समय पूर्व राजीव गांधी की हत्‍या की दोषी नलिनी ने भी अपनी बेटी की शादी के लिए अदालत से पैरोल की मांग की थी। जिसे मानवीय दृष्टि से कोर्ट ने मंजूर कर लिया था। 

Latest India News