1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जाकिर नाइक ने राजीव गांधी ट्रस्ट को दिया था 50 लाख का चंदा

जाकिर नाइक ने राजीव गांधी ट्रस्ट को दिया था 50 लाख का चंदा

बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के बाद जांच एजेंसियों की जद में आए जाकिर नाइक ने राजीव गांधी ट्रस्ट को 50 लाख रुपए का चंदा दिया था।

Zakir Naik- India TV Hindi
Zakir Naik

नई दिल्ली: बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के बाद जांच एजेंसियों की जद में आए जाकिर नाइक की इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF)ने राजीव गांधी ट्रस्ट को 50 लाख रुपए का चंदा दिया था। जाकिर नाईक के मामले की जांच में जुटी एजेंसिय़ों को जब इसका पता चला तो कांग्रेस पार्टी के संज्ञान में यह बात लाई गई। 

IRF ने 2011में दिया था 50 लाख चंदा
कांग्रेस पार्टी की ओर से यह कबूल किया गया कि 2011 में जाकिर नाईक ने राजीव गांधी ट्रस्ट को 50 लाख रुपए का चंदा दिया था। यह पैसा जाकिर की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की तरफ से दिया गया था। 2011 में जिस समय यह रकम दी गई उस समय राजीव गांधी ट्रस्ट की अध्यक्ष सोनिया गांधी थीं। 

चंदा वापस किया-सिंघवी
शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पार्टी की ओर से इस पर सफाई दी गई। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जैसे ही जाकिर से जुड़ी यह बात सामने आई पार्टी तरफ से पूरे दस्तावेजों की जांच की गई और पूरी रकम जाकिर की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को वापस कर दी गई। 

Latest India News