1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईसाइयों के साथ किसी तरह की नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी: राजनाथ

ईसाइयों के साथ किसी तरह की नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी: राजनाथ

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ईसाई समुदाय के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ किसी तरह की नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी तथा उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि

Rajnath Singh says injustice will not be allowed against...- India TV Hindi
Rajnath Singh says injustice will not be allowed against Christians

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ईसाई समुदाय के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ किसी तरह की नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी तथा उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय परंपरा और संस्कृति ईसाइयत से मिलती-जुलती है। कैथोलिक बिशप कांफ्रेंस ऑफ इडिया की ओर से आयोजित एक क्रिसमस समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि अगर देश में कहीं भी नाइंसाफी हो तो समुदाय के नेता उनसे सीधे संपर्क करें।

गृह मंत्री ने कहा, मैं सभी बिशप और कार्डिनल को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अगर आप किसी समस्या का सामना करते हैं तो मुझसे सीधा संपर्क करिए। मैं आपके साथ किसी तरह की नाइंसाफी नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि वह, राजग सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदा देश के ईसाइयों के साथ खड़े हैं और किसी को इस बारे में संदेह नहीं होना चाहिए।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले गिरजाघरों और ईसाई संस्थानों पर हमलों की कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए सिंह ने कहा कि वह ऐसी किसी भी घटना से आहत होते हैं और उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि इस तरह की घटना को तत्काल रोका जाना सुनिश्चित किया जाए। सिंह ने कहा कि भारत युगों से सबको साथ लेकर चलने वाला और समावेशी देश रहा है तथा यही भारत की परंपरा है। उन्होंने कहा, ईसाइयत का भी यही समान चरित्र है। भारतीय परंपरा और संस्कृति ईसाइयत से मिलती-जुलती है।

Latest India News