1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कौशल उन्नयन कार्यक्रम से खुलेगी तरक्की की राह : राजनाथ

कौशल उन्नयन कार्यक्रम से खुलेगी तरक्की की राह : राजनाथ

रायपुर/सुकमा: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लाइवलीहुड कॉलेज में अलग-अलग कोर्स का प्रशिक्षण ले रहे रहे हुनरमंद विद्यार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने उनकी प्रतिभा को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। राजनाथ सिंह रविवार

कौशल उन्नयन कार्यक्रम...- India TV Hindi
कौशल उन्नयन कार्यक्रम से खुलेगी तरक्की की राह : राजनाथ

रायपुर/सुकमा: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लाइवलीहुड कॉलेज में अलग-अलग कोर्स का प्रशिक्षण ले रहे रहे हुनरमंद विद्यार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने उनकी प्रतिभा को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

राजनाथ सिंह रविवार को लाइवलीहुड कॉलेज पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से मुखातिब हो कहा कि सरकार ने कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम, तरक्की की राह खोलने के लिए शुरू किया है। उन्होंने कॉलेज में संचालित अन्य कोर्स-कंप्यूटर कोर्स (पीजीडीसीए, डीसीए), औद्योगिक, सेनेटरी पेड निर्माण प्रशिक्षण, टेलीविजन-मोबाइल मरम्मत, ऑटोमोबाइल, प्लंबर प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर, बांस कला प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों से भी मुलाकात की। इसके अलावा सुकमा स्थित स्वयं सहायता समूह उदय सीता माता को साढ़े 64 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह भी मौजूद थे।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सुकमा के उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में पहले लोक सेवा केंद्र का उद्घाटन भी किया। केंद्र का संचालन शुरू होने से जन्म प्रमाणपत्र, विवाह पंजीयन प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र आदि आसानी से प्राप्त किए जा सकेंगे।

इससे पहले राजनाथ का स्वागत छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, वन एवं विधि-विधायी मंत्री महेश गागड़ा, संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, सांसद दिनेश कश्यप, विधायक कवासी लखमा, जिलाधिकारी नीरज कुमार बनसोड़, पुलिस अधीक्षक (एसपी) डी. श्रवण सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया।

Latest India News