1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अजीत डोभाल और राजनाथ सिंह ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से की बात

अजीत डोभाल और राजनाथ सिंह ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से की बात

युवाओं के भटकाव के मसले पर आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से बात की।

rajnath singh- India TV Hindi
rajnath singh

नई दिल्ली: युवाओं के भटकाव के मसले पर आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से बात की। हालांकि गृह मंत्री के ऑफिस में रखी गई इस बैठक में क्या खास बातचीत की गई अभी तक इस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन सूत्रों की माने तो इस बैठक में मुस्लिम युवाओं की कट्टरता और उनके रास्ते से भटकाव के मुद्दे पर बातचीत हुई है। गृह मंत्रालय ने धर्म गुरुओं से अपील की है कि वो युवाओं को भटकने से रोकने की कोशिश करें।

आपको बता दें कि राजनाथ सिंह ने हाल ही में अलग अलग राज्यों की 13 सुरक्षा एजेंसियों से आईएस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर बातचीत की थी, जिसमें सोशल मीडिया के जरिए युवाओं के भटकाव की वजह चिंता का सबब बन गई थी। इससे पहले सिंह ने कहा था कि इस्लामिक स्टेट भारत में अपने मंसबो में कामयाब नहीं हो सकेगा क्योंकि भारत एक पारिवारिक मूल्यों वाला देश है। गृहमंत्री ने कहा कि आजकल आईएस की तेज चर्चा हो रही है, लेकिन देश के गृहमंत्रालय की क्षमता के हिसाब से मैं कह सकता हूं कि भारत एकलौता देश है जहां मुस्लिम परिवार अपने बच्चों को रास्ते से भटकने से रोकते हैं। केवल भारतीय मुस्लिम परिवार ऐसा करते हैं।

Latest India News