1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में अशांति के चलते राजनाथ का रूस, अमेरिका दौरा रद्द, बुलाई आपात बैठक

कश्मीर में अशांति के चलते राजनाथ का रूस, अमेरिका दौरा रद्द, बुलाई आपात बैठक

कश्मीर में अशांति के चलते गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रूस और अमेरिका की यात्रा स्थगित कर दी है। उन्होंने गृह मंत्रालय के अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है।

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

नई दिल्ली: कश्मीर में अशांति के चलते गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रूस और अमेरिका की यात्रा स्थगित कर दी है। उन्होंने आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग, रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ 12 बजे आपात बैठक बुलाई है। आज सुबह 5:30 बजे जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना की 12वीं ब्रिगेड के हेडक्वाटर्र पर आतंकी हमला हुआ। आतंकी हमला में 17 जवान शहीद हुए हैं और करीब 6 जवान घायल हैं। सूत्रों के मुताबिक 4 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि, उरी में मुठभेड़ जारी है और हवाई मार्ग से सेना के विशेष बल उतारे गये हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि सेना कैंप में आतंकियों के घुसने के तुरंत बाद ही अंदर से विस्फोट और गोलीबारी की आवाजें सुनी गयीं। साथ ही पुलिस ने फिदायीन हमलों की आशंका जताई है। सेना ने पूरे इलाके की घेरा बंदी कर ली है।

खबर है कि इस हमले में कम से कम तीन आतंकवादियों की टीम है। संदिग्ध आत्मघाती मिशन वाले ये आंतकी श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने पर घात लगाए हुए थे। ये सैनिक ठिकाने में घुसे हुए है और इन्हे खत्म करने के लिए भारी गोलीबारी हो रही है।

अधिक सूचना का इंतजार है। आंशका है कि यह फिदायनी आत्मघाती हमला हो सकता है।

Latest India News