नई दिल्ली: पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन के बेस पर आज सुबह हुए आतंकवादी हमले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन किसी भी आतंकी हमले का मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा। आत्मघाती हमलावरों को साथ आतंकी मुठभेड़ में सेना ने सभी आतंकवादी को मार गिराया। गोलीबारी सुबह लगभग 3:30 बजे शुरू हुई। आतंकी मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद हो गए, जब्कि 6 जवान घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के बहावलपुर से आए थे सभी आतंकी। भारतीय सीमा में नाले के रास्ते घुसे थे आतंकी।
आत्मघाती हमले को लेकर दिल्ली में सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग बुलाई गई है। मीटिंग में IB, RAW और NSA अधिकारी मौजूद हैं। NSA अजीत डोवाल एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे।
VIDEO: 'देश पर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा'
केजरीवाल ने की पठानकोट हमले की निंदा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के पठानकोट जिले में भारतीय वायुसेना (IAF) के अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "पठानकोट में आतंकवादी हमले के बारे में जानकर दुख हुआ।"
Latest India News