नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज संसद से उच्च सदन में कश्मीर के मसले पर अपनी बात सामने रखी। वो राज्यसभा में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के सवालों का जवाब दे रहे थे। सिंह ने सदन से कांग्रेस को उसकी हद में रहने की चेतावनी देते हुए यह तक कह डाला कि कश्मीर हिंसा के पीछे पाकिस्तान का हांथ है।
उन्होंने कहा, “मैं गंभीरता से कहना चाहता हूं कि कश्मीर में लोग बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कश्मीर में रहने वाला नौजवान हमारा है और अगर उसे कोई बरगलाने की कोशिश करेगा तो हम उसे सही रास्ते पर लाने की कोशिश करूंगा, उसे वास्तविक स्थिति बताने की कोशिश करूंगा। पाकिस्तान की हरकतें गैर-जिम्मेदाराना हैं और कश्मीर में जो हो रहा है वो पाकिस्तान प्रायोजित है। हमारे देश में कोई आतंकवादी मारा जा रहा है और हमारे आंतरिक मामलों में पाकिस्तान हस्तक्षेप करेगा।”
राजनाथ सिंह ने कहा, “जिस भारत का बटवारा मजहब के आधार पर हुआ वह पाकिस्तान हमसे बात करेगा। दो टुकड़ों में बंटा पाकिस्तान भारत के मुसलमानों की क्या बात करेगा वह पहले खुद को देखे। कहने को तो वो पाकिस्तान है, लेकिन उसकी हरकतें नापाक हैं।”
राजनाथ सिंह ने कहा हम सदन को विश्वास में दिलाना चाहते हैं कि जो भी करना चाहेंगे सदन को विश्वास में लेकर करेंगे। हम अगर राजनीति करते हैं तो सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए करते हैं।
Latest India News