1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ ने किसान की आत्महत्या की जांच के आदेश दिए

राजनाथ ने किसान की आत्महत्या की जांच के आदेश दिए

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस.बस्सी को आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में किसान द्वारा की गई आत्महत्या की जांच करने के आदेश दिए हैं। गृह

किसान की आत्महत्या की...- India TV Hindi
किसान की आत्महत्या की जांच के आदेश

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस.बस्सी को आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में किसान द्वारा की गई आत्महत्या की जांच करने के आदेश दिए हैं। गृह मंत्री के कार्यालय से किए गए एक ट्वीट के अनुसार, "गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से बात की और दिल्ली में किसान द्वारा आत्महत्या करने की घटना की जांच के निर्देश दिए।"

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के भूमि अध्यादेश के खिलाफ आप द्वारा जंतर मंतर पर आयोजित एक रैली में एक किसान ने पेड़ से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। यह अध्यादेश सोमवार को लोकसभा में पेश किया गया है।

Latest India News