1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान और चीन की सीमाओं का दौरा करेंगे राजनाथ सिंह

पाकिस्तान और चीन की सीमाओं का दौरा करेंगे राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: गृहमंत्री राजनाथ सिंह अगले हफ्ते पाकिस्तान और चीन के साथ लगने वाली सीमाओं पर स्थित अग्रिम क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इन क्षेत्रों में पूर्वी लद्दाख का चुमार क्षेत्र भी शामिल होगा, जिसमें एक

पाकिस्तान और चीन की...- India TV Hindi
पाकिस्तान और चीन की सीमाओं का दौरा करेंगे राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: गृहमंत्री राजनाथ सिंह अगले हफ्ते पाकिस्तान और चीन के साथ लगने वाली सीमाओं पर स्थित अग्रिम क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इन क्षेत्रों में पूर्वी लद्दाख का चुमार क्षेत्र भी शामिल होगा, जिसमें एक साल पहले भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लगभग 15 दिन तक गतिरोध की स्थिति कायम रही थी।

सिंह का जम्मू-कश्मीर के अग्रिम क्षेत्रों का तीन दिवसीय दौरा मंगलवार को शुरू होगा। सिंह सांबा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक शिविर में अधिकारियों की एक नई मेस (भोजनालय) का उद्घाटन करेंगे। वह इस सेक्टर की उन चौकियों पर भी जा सकते हैं, जो सीमा पार से गोलीबारी का शिकार होती रही हैं।

इसके बाद सिंह पूर्वी लद्दाख के चुमार में उन सीमा चौकियों का दौरा करेंगे, जहां सितंबर 2014 में जानलेवा ठंड में भारतीय तथा चीनी सेनाएं आमने-सामने की स्थिति में आ गई थीं। इसके बाद हॉट स्प्रिंग में पुलिस स्मारक और थाकुंग और चुशूल में आईटीबीपी चौकियों का दौरा होगा।

दोनों ही बलों ने पिछले साल लगभग 15 दिन तक चली आमने-सामने की स्थिति के बाद स्पंगुर गैप में एक फ्लैग मीटिंग करके हिमालयी पठार से अपने अपने सैनिकों को वापस बुला कर तनाव कम करने का फैसला किया था।

Latest India News