1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ कल पाक, चीन की सीमा से लगने वाले अग्रिम इलाकों का दौरा करेंगे

राजनाथ कल पाक, चीन की सीमा से लगने वाले अग्रिम इलाकों का दौरा करेंगे

नयी दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह कल पाकिस्तान और चीन की सीमा से लगने वाले अग्रिम इलाकों के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जिन इलाकों का गृह मंत्री दौरा करेंगे उनमें पूर्वी लद्दाख का चुमार

राजनाथ सिंह कल पाक, चीन...- India TV Hindi
राजनाथ सिंह कल पाक, चीन सीमा का करेंगे दौरा

नयी दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह कल पाकिस्तान और चीन की सीमा से लगने वाले अग्रिम इलाकों के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जिन इलाकों का गृह मंत्री दौरा करेंगे उनमें पूर्वी लद्दाख का चुमार भी है जहां एक साल पहले करीब एक पखवाड़े तक भारतीय और चीनी सेनाएं गतिरोध के चलते आमने सामने हो गई थीं।

जम्मू कश्मीर के अग्रिम इलाकों के दौरे में राजनाथ सांबा में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के एक शिविर में नए ऑफिसर्स मेस का उद्घाटन करेंगे। वह शायद इस सेक्टर में उन चौकियों में भी जा सकते हैं जिन्हें सीमा पार से होने वाली गोलीबारी में अक्सर निशाना बनाया जाता है।

सिंह फिर पूर्वी लद्दाख के चुमार स्थित सीमा चौकियों का दौरा भी करेंगे जहां शून्य से नीचे तापमान में सितंबर 2014 में गतिरोध के चलते भारतीय और चीनी सैनिक आमने सामने आ गए थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसके बाद सिंह हॉट स्पि्रंग में पुलिस स्मारक और थाकुंग तथा चुशूल में आईटीबीपी की चौकियों का दौरा भी करेंगे।

पिछले साल हिमालयी पठार में एक पखवाड़े के बाद स्पैंगर गैप में एक फ्लैग मीटिंग हुई और फिर दोनों बलों ने अपने अपने सैनिकों को वापस बुला कर गतिरोध एवं तनाव दूर करने का फैसला किया था।

गृह मंत्री चीन...भारत सीमा पर स्थिति की समीक्षा करेंगे और सीमा की निगरानी करने वाले आईटीबीपी के सैनिकों के साथ संवाद भी करेंगे।

Latest India News