1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राकेश मारिया पुलिस कमिश्नर से DG होमगार्ड बनने से नाखुश

राकेश मारिया पुलिस कमिश्नर से DG होमगार्ड बनने से नाखुश

मुंबई: शीना बोरा मर्डर केस की जांच कर रहे मुंबई के पुर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया प्रमोशन होने के बाद DG होमगार्ड बनने से नाखुश हैं। मारिया मुंबई सरकार से भी नाराज़ हैं। सूत्रों के

राकेश मारिया प्रमोशन...- India TV Hindi
राकेश मारिया प्रमोशन से नाखुश, दे सकते हैं इस्तीफा

मुंबई: शीना बोरा मर्डर केस की जांच कर रहे मुंबई के पुर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया प्रमोशन होने के बाद DG होमगार्ड बनने से नाखुश हैं। मारिया मुंबई सरकार से भी नाराज़ हैं। सूत्रों के मुताबिक राकेश मारिया अपने पद से जल्दी ही इस्तीफा भी दे सकते हैं। हालंकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ख़ुद राकेश मारिया ने भी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने दावा किया था कि वे 30 सितंबर से पहले शीना मर्डर केस सुलझा लेंगे और इस केस को आरुषी मर्डर केस नहीं बनने देंगे।
 
राकेश मारिया को अचानक समय से पहले प्रमोशन देने पर विवाद बढ़ता देख महाराष्ट्र के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने साफ किया कि केस की जांच टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जांच की अगुआई मारिया ही करेंगे।

नए पुलिस कमिश्नर अहमद जावेद की प्रतिक्रिया मीडिया के उन सवालों को लेकर सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि राकेश मारिया के साथ ही मामले की जांच कर रहे दल को भी जांच कार्य से अलग तो नहीं कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी मामले की जांच एक टीमवर्क होता है और मामले के आरोपी -इंद्राणी मुखर्जी व उसका ड्राईवर श्यामवर राय- अब पुलिस हिरासत में हैं।

अहमद ने कहा कि हम सही तरीके और पेशेवर ढंग से जांच की निगरानी करेंगे और जांच में सामने आए तथ्यों से मीडिया को रूबरू कराते रहेंगे।

अपने तात्कालिक एजेंडे के बारे में उन्होंने कहा कि सुरक्षा, कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना, महिला व बाल सुरक्षा, पुलिस सेवा सुनिश्चित करना और लोगों की परेशानियों के समाधान के लिए पुलिस तक लोगों की पहुंच को आसान बनाना प्राथमिकता होगी।

उन्होंने लोगों को इस बात से भी आश्वस्त किया कि पुलिस का उद्देश्य 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव तथा बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना होगा।

Latest India News