1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना मर्डर केस: मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया पद से हटाए गए

शीना मर्डर केस: मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया पद से हटाए गए

मुंबई: शीना बोरा मर्डर केस की जांच को लीड कर रहे मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया को प्रमोशन देकर DG होमगार्ड बना दिया गया है। नये पुलिस कमिश्नर का कार्यभार अहमद जावेद संभालेंगे। मारिया कल

शीना मर्डर केस के बीच...- India TV Hindi
शीना मर्डर केस के बीच में राकेश मारिया पद से हटाए गए

मुंबई: शीना बोरा मर्डर केस की जांच को लीड कर रहे मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया को प्रमोशन देकर DG होमगार्ड बना दिया गया है। नये पुलिस कमिश्नर का कार्यभार अहमद जावेद संभालेंगे। मारिया कल देर रात तक शीना मर्डर केस में पूछताछ कर रहे थे और 22 दिन पहले उनके तबादले का फरमान आ गया। साथ ही मारिया को मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है।

बताया जा रहा है कि CM देवेंद्र फड़णवीस शीना मर्डर केस में ज्यादा दिलचस्पी लेने से नाराज थे और कई मंत्रियों ने सीएम से राकेश मारिया की शिकायत की थी। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि मारिया का डीजी रैंक में प्रमोशन क्या शीना मर्डर केस से उन्हें हटाने का बहाना है।

राकेश मारिया को प्रमोशन देकर मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से ट्रांफसर पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या मारिया का प्रमोशन शीना मर्डर केस से हटाने का बहाना था?

राकेश मारिया शीना बोरा मर्डर केस देख रहे थे
30 सितंबर तक मारिया पुलिस कमिश्नर के पद पर थे
22 दिन पहले प्रमोशन देकर ट्रांसफर कर दिया गया
शीना केस में कल देर रात तक आरोपियों से पूछताछ की थी
 शीना केस की वजह से हटाए गए मारिया ?
शीना केस में ज्यादा दिलचस्पी लेने से नाराज थे सीएम
डीजी रैंक में प्रमोशन केस से हटाने का बहाना है ?
सीएम से कई मंत्रियो ने मारिया की शिकायत की थी

कौन हैं राकेश मारिया

1981 बैच के आईपीएस अफसर राकेश मारिया ने डीसीपी ट्रैफिक रहते हुए 1993 के मुंबई धमाकों का केस सुलझाया था। बाद में उन्हें डीसीपी क्राइम और फिर ज्वाइंट सीपी क्राइम बनाया गया।
मारिया ने 2003 में गेटवे ऑफ इंडिया और झवेरी बाजार में हुए धमाकों का केस भी सुलझाया।
26/11 के मुंबई हमले की जांच की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। आतंकी अजमल कसाब से अहम जानकारियां उन्होंने ही उगलवाई थीं।

देखें वीडियो-

Latest India News