1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मैं इस्तीफे के बारे में नहीं सोच रहा हूं: राकेश मारिया

मैं इस्तीफे के बारे में नहीं सोच रहा हूं: राकेश मारिया

मुंबई: मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए जाने के एक दिन बाद राकेश मारिया ने आज कहा कि वह इस्तीफा देने के बारे में विचार नहीं कर रहे हैं। मारिया ने आज सुबह कहा,

मेरे इस्तीफा देने की...- India TV Hindi
मेरे इस्तीफा देने की खबरें सही नहीं: राकेश मारिया

मुंबई: मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए जाने के एक दिन बाद राकेश मारिया ने आज कहा कि वह इस्तीफा देने के बारे में विचार नहीं कर रहे हैं। मारिया ने आज सुबह कहा, "मैं इस्तीफा देने की नहीं सोच रहा हूं। इस तरह की बात करने वाली खबरें सही नहीं हैं।"

मारिया के अचानक प्रमोशन के बाद अटकलें शुरू हो गई थीं कि वह पद से इस्तीफा दे सकते हैं क्योंकि वह कार्रवाई से खुश नहीं हैं ।
वह चर्चित शीना बोरा हत्याकांड की जांच कर रहे थे और उन्होंने आरोपियों से पूछताछ की थी। उन्हें मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से हटाकर DG होमगार्ड के रूप में पदोन्नत कर दिया गया ।

उनकी जगह अहमद जावेद को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है जिन्होंने पदोन्नत पद का कार्यभार संभाल लिया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सोमवार की रात जापान रवाना होने से पहले दोनों नियुक्तियों को मंजूरी दे दी थी।

हालांकि अचानक की गई इस कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने शाम को कहा कि मारिया जांच की निगरानी करते रहेंगे।

मारिया का अचानक तबादला किए जाने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले की विपक्षी कांग्रेस और राकांपा ने निन्दा की और इस कदम पर सवाल खड़े किए।

मुंबई कांग्रेस ने कल कहा था कि यह तबादला नयी दिल्ली में बैठे आकाओं और कॉरपोरेट घरानों के अनावश्यक दबाव की वजह से किया गया।

मारिया के तबादले के कारणों पर कई तरह की बातें होने पर राज्य गृह विभाग ने कहा कि बदलाव गणपति समारोह से पहले कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर किया गया। इसने इन अटकलों को खारिज किया कि इसका शीना हत्याकांड की जांच से कोई संबंध हो सकता है।

Latest India News