1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरुण जेटली के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की पैरवी करेंगे राम जेठमलानी

अरुण जेटली के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की पैरवी करेंगे राम जेठमलानी

अरुण जेटली द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में दायर मानहानि के मामले में चर्चित अधिवक्ता राम जेठमलानी केजरीवाल की ओर से बतौर वकील पेश होंगे।

ram jethmalani- India TV Hindi
ram jethmalani

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में दायर मानहानि के मामले में चर्चित अधिवक्ता राम जेठमलानी केजरीवाल की ओर से बतौर वकील पेश होंगे।

 

सरकार के एक सूत्र ने सोमवार को कहा, "वह (जेठमलानी) केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में पेश होंगे।"

जेटली ने DDCA में भ्रष्टाचार के लिए उनके ऊपर आरोप लगाने को लेकर सोमवार को केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का एक मुकदमा दायर किया और क्षतिपूर्ति के रूप में 10 करोड़ रुपये की मांग की। इस बीच केजरीवाल ने कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी को डराया नहीं जा सकता।

Latest India News