1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हमें क्या बोलना है यह हम तय करेंगे, विपक्ष नहीं: राम माधव

हमें क्या बोलना है यह हम तय करेंगे, विपक्ष नहीं: राम माधव

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राम माधव ने कहा कि मन की बात को बंद करने की मांग को लेकर आज सभी विपक्षी दल एक साथ मिलकर चुनाव आयोग के पास गए हैं। हमें

हमें क्या बोलना है हम...- India TV Hindi
हमें क्या बोलना है हम तय करेंगे, विपक्ष नहीं: राम माधव

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राम माधव ने कहा कि मन की बात को बंद करने की मांग को लेकर आज सभी विपक्षी दल एक साथ मिलकर चुनाव आयोग के पास गए हैं। हमें क्या बोलना है, कब बोलना है, कैसे बोलना है, यह विपक्ष तय नहीं करेगा ,हम तय करेंगे। यहां आज इंडियन यूथ पार्लियामेंट में युवाओं को संबोधित करते हुए राम माधव ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष के एक वर्ग ने लोकसभा को एक महीने तक नहीं चलने दी राजनीतिक क्षेत्र में मुद्दों पर विरोध होना चाहिए और उस पर बहस हो, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को चलने नहीं देना और हमारे बीच के संबंध एक घृणा का भाव पैदा करना ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठने वाले लोगों का काम केवल विरोध करने की सोचते है चाहे सरकार अच्छा भी करे तो भी विपक्ष उसकी खिलाफत करते है। यह आजकल बहुत ज्यादा हो गया है। विपक्ष का काम केवल सरकार के अच्छे काम को आगे नहीं बढ़ने देना है क्योंकि अच्छा काम यदि तो उसका श्रेय सरकार को मिल जाएगा यह सोच दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा नेता ने कहा कि हर सरकार अपनी नीतियां बनाती है नई आने वाली सरकार आकर नीतियों को देखती है कुछ को जारी रखती है कुछ नयी बनाती है। यदि हमने अच्छी नीतियां बनायी है तो जनता हमे फिर से मौका देगी वर्ना पांच साल बाद दूसरे लोग आएंगे।

Latest India News