नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा नए विवादों में घिर गए हैं। बताया जा रहा है कि एक वीडियो में राम रहीम को भगवान विष्णु की वेशभूषा में दिखाई दे रहे है। इसको लेकर उनके खिलाफ शिकायत की गई है। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा रके प्रमुख राम रहीम अक्सर विवादों में रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रामरहीम भगवान विष्णु की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। इसको लेकर अखिल भारतीय हिंदू छात्र महासंघ ने राम रहीम पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए पंजाब पुलिस से शिकायत की गई है।
इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरु गोबिंद सिंह जी की वेशभूषा धारण करने का भी आरोप लगा था। जाम-ए-इंसा पिलाए जाने के दौरान सिखों के गुरु गोबिंद सिंह जी की वेशभूषा धारण की थी। इसे लेकर पंजाब में हिंसा भी हुई थी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों ही राम रहीम के समर्थकों ने बाबा की तरह पोशाक पहनने पर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की कलाकार पलक उर्फ कीकू शारदा के खिलाफ केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद कीकू को गिरफ्तार कर लिया गया था।
Latest India News