1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रामदेव ने लालू के चेहरे पर लगाई गोल्ड क्रीम, जानिए किससे बनती है ये क्रीम?

रामदेव ने लालू के चेहरे पर लगाई गोल्ड क्रीम, जानिए किससे बनती है ये क्रीम?

नई दिल्ली: कभी एक दूसरे के विरोधी रहे योगगुरु बाबा रामदेव और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव बुधवार को मिले और रामदेव ने लालू प्रसाद यादव को क्रीम भी भी लगाई। रामदेव ने बुधवार सुबह

patanjali cream

जड़ी-बूटी से बनाते हैं क्रीम

रामदेव ने अपने प्रोडक्ट के बारे में बताते हुए रामदेव ने कहा कि हम जड़ी -बूटी से क्रीम बनाते हैं वहीं, लालू ने पतंजलि प्रॉडक्ट्स की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा कि पतंजलि का साबुन बनाने में गाय और भैंस का दूध यूज किया जाता है। साधारण साबुन में बहुत अधिक मात्रा में सोडा होता है, लेकिन रामदेव के साबुन में ऐसा नहीं होता, और यह त्वचा को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि वह योग गुरु के उत्पादों का इस्तेमाल करेंगे।

बाबा रामदेव ने लालू के माथे पर गोल्ड क्रीम से मसाज करते हुए कहा कि यह क्रीम आपके चेहरे की सुंदरता बढ़ाती है। हम आयुर्वेदिक प्रॉडक्ट बनाते हैं, जबकि विदेशी कंपनियां केमिकल यूज करती हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि जिस क्रीम को मैंने लालू जी के गाल पर लगाया है उसे विदेशी कंपनियां करीब तीन हजार में बेचतीं जबकि मैं मात्र 399 में बेच रहा हूं तो क्या गलत कर रहा हूं, आप इस क्रीम का असर देखिये कि लालू जी का गाल क्या गजब चमक रहा है। जैसे ही बाबा रामदेव ने ये कहा लालू समेत वहां खड़े सभी लोग ठहाके मार कर हंसने लगे।

ये भी पढ़ें- छोटे कद से हैं परेशान, तो करें इन चीजों का सेवन

Latest India News