नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा, “शिक्षा में भी भगवाकरण होगा, देश में भी भगवाकरण होगा, जो अच्छा होगा वो होगा। जो देश के लिए अच्छा है तो वो जरूर होगा, चाहे भगवाकरण हो या संघवाद।” कठेरिया ने ये बातें रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में शिवाजी के राजतिलक की 342वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदी स्वराज दिवस समारोह में कहीं।
Latest India News