1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा: दुष्कर्म आरोपी विधायक अतानासियो को सशर्त जमानत

गोवा: दुष्कर्म आरोपी विधायक अतानासियो को सशर्त जमानत

गोवा की एक अदालत ने मार्च में एक नाबालिग लड़की 'खरीदने' और उससे दुष्कर्म करने के आरोपी विधायक अतानासियो मोंसेरेट को बुधवार को सशर्त जमानत दे दी।

Atanasio Monserrate- India TV Hindi
Atanasio Monserrate

पणजी: गोवा की एक अदालत ने मार्च में एक नाबालिग लड़की 'खरीदने' और उससे दुष्कर्म करने के आरोपी विधायक अतानासियो मोंसेरेट को बुधवार को सशर्त जमानत दे दी। अपराध शाखा द्वारा दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) के अनुसार, गोवा बाल न्यायालय के अध्यक्ष प्रमोद कामत ने नाबालिग की मां व एक दलाल को भी सशर्त जमानत दे दी, दोनों को विधायक को लड़की बेचने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

असंबद्ध विधायक अतानासियो को जमानत पर रिहा करते समय अदालत ने उन्हें एक लाख रुपए का निजी मुचलका भरने, अदालत में अपना पासपोर्ट जमा कराने और अगले एक सप्ताह तक अपराध शाखा को रोजाना रिपोर्ट करने का आदेश दिया।

अतानासियो ने जमानत पर रिहा होने के बाद पणजी में अदालत परिसर के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में जोर देकर कहा कि वह निर्दोष हैं। उन्होंने इस सारे मामले को राजनीतिक षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि इसके पीछे कौन है और मैं उस व्यक्ति को सही वक्त आने पर बेनकाब करूंगा।"

विधायक को पांच मई को दलाल रॉजी फेरेज से कथित तौर पर 50 लाख रुपए में नाबालिग लड़की 'खरीदने', उसे नशीला पदार्थ खिलाने और उससे दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि रॉजी ने नाबालिग लड़की को कथित तौर पर उसकी मां से 'खरीदा' था। पूर्व में महिला पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, नाबालिग लड़की का आरोप है कि अतानासियो ने पणजी के करीब स्थित अपने फार्महाउस में मार्च में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

Latest India News