1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में भाजपा नेता के खिलाफ रेप केस दर्ज, महिला ने लगाया 2007 में बलात्कार करने का आरोप

तेलंगाना में भाजपा नेता के खिलाफ रेप केस दर्ज, महिला ने लगाया 2007 में बलात्कार करने का आरोप

तेलंगाना में 2007 में एक महिला का बलात्कार करने के आरोप में भाजपा के एक स्थानीय नेता और वकील के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

<p>Representative Image</p>- India TV Hindi
Representative Image

हैदराबाद: तेलंगाना में 2007 में एक महिला का बलात्कार करने के आरोप में भाजपा के एक स्थानीय नेता और वकील के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 47 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वकील रघुनंदन राव ने उसका बलात्कार किया, जिसके बाद राव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

महिला ने आरोप लगाया कि 2007 में वकील ने उसे अपने दफ्तर में बुलाकर नशीली दवा मिली हुई कॉफी पीने को दी, जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि जब वह नशे की हालत में थी तब राव ने उससे बलात्कार किया। हालांकि, 2019 में भाजपा के टिकट पर मेडक सीट लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले रघुनंदन राव ने आरोपों का खंडन किया है। 

महिला ने कहा कि वह 2003 में राव के पास अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दायर करने के लिए कानूनी सहायता प्राप्त करने गई थी। शिकायत के आधार पर वकील के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Latest India News