1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जालंधर में नाबालिग का बलात्कार

जालंधर में नाबालिग का बलात्कार

जालंधर: जालंधर छावनी के एक स्कूल के निकट से कार सवार दो युवकों ने एक नाबालिग लडकी का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। अतिरिक्त पुलिस

जालंधर में नाबालिग का...- India TV Hindi
जालंधर में नाबालिग का बलात्कार

जालंधर: जालंधर छावनी के एक स्कूल के निकट से कार सवार दो युवकों ने एक नाबालिग लडकी का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अलका मीणा ने आज बताया, शुकवार की सुबह एक नाबालिग छात्रा का स्कूल के सामने से कार सवार दो युवकों ने अपहरण करके ले गये। उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया तथा दोपहर उसे स्कूल के गेट पर छोड दिया। बाद में 16 साल की छात्रा के परिजनों ने पुलिस में बलात्कार का मामला दर्ज करवाया। अलका ने बताया, पुलिस ने कल देर रात लडकी का चिकित्सकीय जांच करवा दी है और मामले की जांच जारी है। पीडित लडकी के बयान के आधार पर दो अग्यात लोगों के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज कर किया है। उन्होंने बताया, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम लडकी के मोबाइल फोन का रिकार्ड खंगाल रहे हैं और जांच चल रही है। जल्दी सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

इससे पहले पीडित लडकी ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार की सुबह उसके दादाजी स्कूल छोड आए थे। स्कूल के बाहर वह अपनी सहेली का इंतजार कर रही थी कि इतने में कार सवार दो लडके आए, उसे जबरन अपनी कार में बिठाया और ले गए। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध का लगता है, इसलिए वह जानबूझ कर कुछ बता नहीं रही है क्योंकि अगर अपहर्ता अनजान होते तो वह छुट्टी के टाइम पर स्कूल के पास दोबारा नहीं छोडते। अधिकारी ने यह भी बताया कि लडकी दसवीं कक्षा में पढती है और कल दाखिला फार्म जमा करवाने की आखिरी तारीख थी। लडकी जब स्कूल में नहीं पहुंची तो शिक्षक ने उसके घर पर फोन किया तब जाकर उसके लापता होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि लडकी के परिजन उसकी तलाश करने लगे। दोपहर दो बजे के बाद वह स्कूल के बाहर ही मिल गयी। उसे घर ले गये। एक अन्य सवाल के उत्तर में अधिकारी ने बताया कि उसके शरीर पर चोट या खरोंच के कोई निशान नहीं है।

Latest India News