A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजधानी दिल्ली में कबड्डी खिलाड़ी के साथ रेप, कोच पर लगाया आरोप

राजधानी दिल्ली में कबड्डी खिलाड़ी के साथ रेप, कोच पर लगाया आरोप

दिल्ली में एक जूनियर लेवल की नेशनल कबड्डी खिलाड़ी के साथ रेप का मामला सामने आया आया है।

delhi rape news- India TV Hindi
delhi rape news

नई दिल्ली: दिल्ली में एक जूनियर लेवल की नेशनल कबड्डी खिलाड़ी के साथ रेप का मामला सामने आया आया है। पीड़िता ने छ्तासाल स्टेडियम के एक कोच पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 9 जुलाई को वो छत्रसाल स्टेडियम गयी थी। वहां पर एक शख्स था जिसकी उम्र करीब 40 साल थी वो वहां पर बतौर कोच काम करता था। आरोपी ने बहाने से कबड्डी खिलाड़ी को अपनी कार में बैठाया और कुछ दूर ले जाने के बाद उसके गर्दन पर घूंसा मारा जिससे वो बेहोश हो गयी।

जब होश आया तो वो एक फ्लैट में थी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ रेप किया और फिर बेहोश कर दिया। अगले दिन आरोपी पीड़िता को रास्ते मे छोड़ा और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया ।

अब पीड़िता ने मॉडल टाउन थाने में जाकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी कोच की तलाश कर रही है।

Latest India News