1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वाराणसी : नहर में नहाने गई दलित किशोरी से दुष्कर्म

वाराणसी : नहर में नहाने गई दलित किशोरी से दुष्कर्म

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार डीह गांव में नहर में नहाने गई एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्मी लड़की को

वाराणसी : नहर में नहाने...- India TV Hindi
वाराणसी : नहर में नहाने गई दलित किशोरी से दुष्कर्म

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार डीह गांव में नहर में नहाने गई एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्मी लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। नहर किनारे मिली लड़की को परिजनों ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत देखकर उसे बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह घटना शनिवार की है, पुलिस ने इस मामले में देर रात मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपी की तलाश शुरू की।

चोलापुर थाना के प्रभारी धवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि दलित नाबालिग लड़की की मां का पांच साल पहले देहांत हो चुका है। उसके पिता मजदूरी करके पांच बच्चों का परिवार पालते हैं। वह खुद ननिहाल में रहती है और वहीं के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। कुछ दिन पहले ही उसका भाई उसे ननिहाल से अपने घर वापस ले आया था। वह अपनी सहेलियों के साथ नहर में नहाने गई थीं, वहीं उसके साथ दरिंदगी की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी तीन अन्य लड़कियों के साथ नहाने के लिए नहर पर गई थी। इस दौरान एक युवक आया और उनकी भतीजी को उठा ले गया। अन्य लड़कियों ने इसकी जानकारी उन्हें दी। वह तुरंत परिवार के अन्य लोगों के साथ नहर तक पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

Latest India News