1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीरियल रेपिस्‍ट की मां ने कहा पता नहीं बेटे के दिमाग को क्‍या हो गया है '

सीरियल रेपिस्‍ट की मां ने कहा पता नहीं बेटे के दिमाग को क्‍या हो गया है '

दिल्‍ली: दिल्ली के सीरियल रेपिस्ट और किलर दरिंदे रविन्द्र के परिवार से लोगो को नफरत हो गई है। रविन्द्र का एक भाई पहले ही जेल में बन्द है और रविन्द्र से अभी पुलिस पूछताछ जारी

रेपिस्‍ट की मां ने कहा...- India TV Hindi
रेपिस्‍ट की मां ने कहा पता नहीं बेटे को क्या हो गया ?

दिल्‍ली: दिल्ली के सीरियल रेपिस्ट और किलर दरिंदे रविन्द्र के परिवार से लोगो को नफरत हो गई है। रविन्द्र का एक भाई पहले ही जेल में बन्द है और रविन्द्र से अभी पुलिस पूछताछ जारी है।  जब लोगो को पता चला की रविन्द्र 30 से ज्यादा मासूम बच्चियो का रेप और हत्या कर चुका है तो मकान मालिक ने रविन्द्र के माँ बाप को  घर खाली करने को बोल दिया है। पड़ोसी भी अब ऐसे दरिंदे के परिवार से नफरत करने लगे है।

माँ की ममता अब भी बेटे के साथ-

भले ही रविन्‍द्र से पुलिस 30 लड़कियों से रेप और हत्‍या के मामलें में पूछताछ कर रहीं हो और मकान मालिक ने उसके परिवार को घर खाली करने का फरमान दे दिया हो लेकिन माँ की ममता अब भी बेटे के साथ है। इतनी बड़ी हैवनियत के बाद भी माँ अपने बच्चे को देखना चाहती है मिलना चाहती है । और कह रही रविन्द्र के दिमाग को पता नही क्या हो गया क्यों वो इतनी हां कर रहा है और रविन्द्र का दिमाग चैक करवाने की नसीहत दे रही है । जहा वो बचपन में गया वहा भी रेप और मर्डर की बात स्वीकार रहा है और अपनी ममता बेटे के प्रति दिखा रही है और कहती है उसका बेटा मरना चाहता है इसलिए ऐसा कबूल कर रहा है ।

रविन्‍द्र की हैवानियत सुनकर पड़ोसी हैरान-

रविन्द्र ने दो से सात साल की बच्चियो को अपना शिकार बनाया । ये दरिंदा बच्चियो को उठाकर रेप करता जो छोटी बच्ची रेप के दौरान बच जाती तो ये रेप के बाद हत्या कर देता और हत्या के बाद बच्चियो की डेड बॉडी के साथ भी ये दरिंदा रेप करता और एक दो नही 30 से ज्यादा बच्चियां इस दरिंदे ने शिकार बनाई । जिस भी रिश्तेदार के घर ये दरिंदा जाता वही आसपास बच्ची का रेप और मर्डर कर फेंक देता। लोगो को जब पता चला की इतना हैवान परिवार उनके आसपास बसता है तो पड़ोसी हैरान थे । और मकान मालिक ने भी मकान खाली करने को बोल दिया अब दरिंदे का परिवार मकान छोड़ने को मजबूर है ।

जिस परिवार के दो दो बेटे जेल में हो और ऐसी ऐसी वारदातो को अंजाम दिया हो ऐसे परिवार के आसपास कौन रहना पसन्द करेगा । फ़िलहाल मकान मालिक ने मकान खाली करने को बोल दिया है और रविन्द्र के पिता प्लम्बर है और माँ धरेलू महिला अब ये दूसरे मकान की तलास में है।

और पढ़ें- सीरियल रेपिस्‍ट: 24 की उम्र में 30 लड़कियों का रेप फिर मर्डर

Latest India News