लखनउ : उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद जेल में पिछले दिनों मारे गये छापे के दौरान एक विचाराधीन कैदी के पास से राष्ट्रपति भवन और राजपथ समेत कई अहम जगहों का नक्शा तथा भारत बांग्लादेश सीमा पर स्थित बीएसएफ की चौकियों के स्केच बरामद होने के बाद राज्य पुलिस ने इस सिलसिले में और जानकारी जुटाने के लिये एक टीम को पश्चिम बंगाल भेजा है।
कौन है सद्दीक अली : सद्दीक अली एक विचाराधीन कैदी है जिसपर 2011 में संभल जिले में किसी विवाद को लेकर अपने साथी इमरान की हत्या का आरोप है। पिछले चार साल से मुरादाबाद जेल में बंद अली पश्चिम बंगाल का मूल निवासी है।
तलाशी में मिली चीजें : राष्ट्रपति भवन-राजपथ का नशा सहित हिन्दी, मंदारिन और बंगाली भाषा में लिखी साम्रगी के अलावा सिद्दकी से सेलफोन, दो मैमोरी कार्ड और नयी दिल्ली के रूट मैप, भारत-बांग्लादेश सरहद पर बनी सीमा सुरक्षा बल की चौकियों के स्केच बरामद किये गये है।
कई भाषाएं जानता है सद्दीक : मंदारिन में लिखी सामग्री के बारे में पूछने पर अली ने पुलिस को बताया कि वह एक चीनी नागरिक को जानता है जिसने उसे यह भाषा सिखाई।
आतंकवाद रोधी दस्ते को भी सतर्क किया गया है। मुरादाबाद के पुलिस महानिरीक्षक ओंकार सिंह ने भाषा को बताया हमने सद्दीक अली की पृष्ठभूमि का पता लगाने के लिये पुलिस के एक दल को पश्चिम बंगाल भेजा है
Latest India News