1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्रकार हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए तैयार नीतीश कुमार

पत्रकार हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए तैयार नीतीश कुमार

सीवान में हिन्दुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

nitish- India TV Hindi
nitish

नई दिल्ली: सीवान में हिन्दुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच में किसी तरह की कोताही नहीं की जा रही। बिहार में कानून का राज है और रहेगा।

सोमवार को जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार का काम है गलतियों को उजागर करना। हत्यारा कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। घटना की सीबीआई जांच होगी।

नीतीश ने कहा कि गया में सरकार ने उनकी ही पार्टी की एक एमएलसी के बेटे रॉकी यादव पर हत्या के आरोपों पर सरकार और पार्टी ने तुरंत कार्रवाई की है। इस मामले में गया पुलिस अपना काम कर रही है। एमएलसी के घर से शराब बरामद होने के बाद उत्‍पाद कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

नीतीश ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग चुनाव में जंगल राज का डर दिखाकर वोट लेना चाहते थे, उसमें सफल नहीं होने के पर अब उनकी सरकार को बदनाम की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को दूसरे राज्यों में हुई घटनाओं के पैमाने पर यहां की घटनाओं की तुलना करनी चाहिए। उन्होंने बिहार में कानून-व्यवस्था का दावा करते हुए कहा कि यहां कानून का राज है और आगे भी कायम रहेगा।

Latest India News