A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें: कमलनाथ

कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें: कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए हनुमान चालीसा की महिमा बताई है और महामारी कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की है।

<p>Kamal Nath</p>- India TV Hindi
Kamal Nath

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए हनुमान चालीसा की महिमा बताई है और महामारी कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की है।

कमलनाथ ने कहा है कि हनुमान चालीसा में कहा गया है कि भगवान हनुमान का ध्यान करने से सारे संकट मिट जाते हैं और सारे दुख दूर हो जाते हैं। भगवान इस महामारी के संकट को जल्दी ही दूर करेंगे। हनुमान जयंती के अवसर पर हम सब अपने अपने घरों पर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी है। ज्ञात हो कि इन दिनों देश और प्रदेश केारोना की महामारी से जूझ रहा है। बीमारों और मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

Latest India News