अहमदाबाद: अहमदाबाद में अवैध निर्माण हटाए जाने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अहमदाबाद के निकोल इलाके में हुई है। कॉर्पोरेशन ने अतिक्रमण हटाने का ड्राइव चला रखा था।
अतिक्रमण हटाते वक्त एक दीवार ढह गई जिससे एक रेस्टोरेंट की छत पूरी तरह ढह गई जिसमें कुछ लोग अपना सामान निकाल रहे थे। मलबे में 6 लोग दबे थे जिनमें से 3 शव निकाल लिए गए। 2 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें से 1 की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। लोगों का कहना है कि कॉर्पोरेशन पहले हादसे की जिम्मेदारी ले।
इस बीच ये भी खबर है कि कॉर्पोरेशन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। इस सबके बावजूद लोगों का प्रदर्शन जारी है।
Latest India News