Republic Day 2020: राजपथ पर दिखी भारत की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विरासत
इस बार गणतंत्र दिवस पर ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं।

नई दिल्ली: 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी नई दिल्ली का राजपथ पूरी तरह सजाया गया। यहां से दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया। इस बार गणतंत्र दिवस पर ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं। राजपथ पर देश की बहुमूल्य सांस्कृतिक धरोहर और आर्थिक प्रगति को 22 झांकियों के द्वारा दर्शाया गया। इनमें से 16 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हैं जबकि बाकी की 6 झांकियां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की होंगी। हमने ये ईवेंट लाइव कर किया है, जिसे आप इस पेज को नीचे स्क्रोल करके पढ़ सकते हैं:-
Live updates : Republic Day 2020 Live News Updates
-
January 26, 2020 5:27 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
January 26, 2020 5:11 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
January 26, 2020 4:48 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
January 26, 2020 4:45 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
अटारी बॉर्डर पर जश्न-ए-गणतंत्र
-
January 26, 2020 11:34 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
एरोहेड फॉरमेशन में डीप पेनेट्रेशन स्ट्राइक वाले 5 जैगुआर एयरक्राफ्ट
-
January 26, 2020 11:26 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
अपाचे हैलीकॉप्टर
-
January 26, 2020 10:55 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
ओड़िसा की झांकी
-
January 26, 2020 10:55 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश की झांकी
-
January 26, 2020 10:54 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
तेलंगाना और असम की झांकी
-
January 26, 2020 10:53 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
राजस्थान की झांकी
-
January 26, 2020 10:39 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
डिप्टी कमांडेंट घनश्याम सिंह की कमान में सीमा सुरक्षा बल की ऊंटगाड़ी। बीएसएफ का आदर्श वाक्य है 'ड्यूटी अपटू डेथ'। 75 से अधिक विभिन्न ड्रेस आइटम हैं, जो सेना के ऊंट और सवारों को औपचारिक रूप से तैयार करने के लिए आवश्यक हैं।
-
January 26, 2020 10:37 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
140 वायु रक्षा रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट विवेक विजय मोरे ने राजपथ पर परेड में एयर डिफेंस टैक्टिकल कंट्रोल रडार का प्रदर्शन किया।
-
January 26, 2020 10:31 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
K-9 VAJRA-T की कमान राजपथ पर 269 मीडियम रेजिमेंट के कैप्टन अभिनव साहू ने संभाली।
-
January 26, 2020 10:31 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
-
January 26, 2020 10:30 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
भारतीय सेना के युद्धक टैंक टी 90 भीष्म, की कमान राजपथ पर 86 आर्मर्ड रेजिमेंट के कैप्टन सनी चाहर के हाथों में है।
-
January 26, 2020 10:30 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
दिल्ली: सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की अगुवाई कर रहे हैं मेजर अंजुम गोरका।
-
January 26, 2020 10:29 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
इस साल की गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल असित मिस्त्री, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना पदक, विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र द्वारा किया गया।
-
January 26, 2020 10:29 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
-
January 26, 2020 10:28 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
राजपथ पर शान से आगे बढ़ता हुआ के-9 वज्र टी
दिल्ली: राजपथ पर शान से आगे बढ़ता हुआ के-9 वज्र टी। कमान संभाल रहे हैं 269 मीडियम रेजिमेंट के कैप्टन अभिनव साहू।
21 तोपों की सलामी
दिल्ली के राजपथ पर भारतीय सेना का टैंक टी-90 भीष्म
दिल्ली: परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेता।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर तिंरगा फहराया। इसी के साथ गणतंत्र दिवस परेड शुरू हो गई।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने ब्राजील समकक्ष जायर बोल्सोनारो के साथ राजपथ पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया है।
राजपथ पर थोड़ी देर में गणतंत्र दिवस परेड होने जा रही है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी राजपथ पर पहुंच गए हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख और सीडीएस मौजूद रहे।
भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 71वें गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसके तहत हजारों सशस्त्र कर्मी कड़ी निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के लिए किये गए इंतजामों में चेहरा पहचान प्रणाली और ड्रोन का इस्तेमाल शामिल है। साथ ही 10 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
देखें: 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर हुई बीटिंग रिट्रीट सेरिमनी।
यह पहला मौका होगा जब गणतंत्र दिवस परेड से पहले प्रधानमंत्री मोदी अमर जवान ज्योति की जगह वॉर मेमोरियल जाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान तीनों सेना के प्रमुख और सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी वहां मौजूद रहेंगे और वॉर मेमोरियल पर पुष्प चक्र चढाएंगे। पिछले साल 25 फरवरी को 44 एकड़ में फैला वॉर मेमोरियल देश को समर्पित किया गया था।
रविवार को पुलिस द्वारा यातायात मार्ग परिवर्तन के बारे में एक यातायात परामर्श जारी किया गया है। राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक शनिवार को शाम छह बजे से रविवार को परेड समाप्त होने तक यातायात को इजाजत नहीं दी जाएगी।
राजपथ के मुख्य क्षेत्र को रविवार को दोपहर 12 बजे तक बंद रखा जाएगा। संदिग्धों की पहचान के लिए प्रमुख बिंदुओं पर चेहरा पहचान प्रणाली लगायी जाएगी। आयोजन स्थल तक दर्शक और आगंतुक के बाधारहित आवागमन के लिए दो हजार से अधिक यातायात पुलिस कर्मी तैनात किये गए हैं।
रविवार को राजपथ से लालकिले तक के आठ किलोमीटर लंबे परेड मार्ग पर नजर रखने के लिए ऊंची इमारतों पर शार्पशूटर और स्नाइपर तैनात किये जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए हैं। इनमें से कम से कम 150 कैमरे लालकिला, चांदनी चौक और यमुना खादर में लगाये गए हैं।
दिल्ली पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के लिए किये गए इंतजामों में चेहरा पहचान प्रणाली और ड्रोन का इस्तेमाल शामिल है। इस मौके के लिए 10 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 71वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है जिसके तहत हजारों सशस्त्र कर्मी कड़ी निगरानी रखेंगे। इस बार के गणतंत्र दिवस के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं।
राजपथ पर आज की परेड बेहद खास है क्योंकि पहली बार परेड में चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर पेश होने वाले हैं। हिंदुस्तान के आसमान के ये दो सितारे पहली बार गणतंत्र दिवस परेड की फ्लाई पास्ट में हिस्सा ले रहे हैं।
भारतीय गणतंत्र का आज 71वां जश्न है और इस जश्न की पूरी तस्वीर बस अब से कुछ देर बाद आपके सामने होगी। चट्टानी इरादों, बुलंद हौसलों के साथ देश की आन, बान और शान की सर्वश्रेष्ठ झलक आपको इस बार दिखने वाली है।