चंड़ीगढ़: हरियाणा सचिवालय में मंगलवार को एक रिटायर्ड सैनिक ने सल्फास खाकर खुदकुशी की। अपने सुसाइड नोट में उसने पत्नी पर देह व्यापार में बेटी को धकेलने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिसवालों पर भी धमकाने का आरोप लगाया।
चंडीगढ़ के हरियाणा सचिलवाय में सोनीपत के रहने वाले पूर्व फौजी खरखौदा के पुलिसकर्मियों की शिकायत करने पहुंचे थे लेकिन सचिवालय में ही पूर्व फौजी ने सल्फास खाकर मौत को गले गला लिया। पूर्व फौजी को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक फौजी के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें खरखौदा पुलिस के साथ अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में फौजी ने आरोप लगाते हुए लिखा है, ‘मेरे पत्नी के खरखौदा पुलिस के जवानों के साथ अवैध संबंध हैं और वो अपनी 15 साल की बेटी को भी जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही है। पुलिसकर्मी मुझे लगातार धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते में खुदकुशी कर रहा हूं।’
चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आज हरियाणा पुलिस सोनिपत में पूर्व बीएसएफ जवान के घर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच के लिए खऱखोदा के सिसाना गांव भी गई थी।
Latest India News