1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. काजीरंगा नेशनल पार्क में गैंडे का शिकार, कुछ देर पहले घूमने गए थे विलियम-केट

काजीरंगा नेशनल पार्क में गैंडे का शिकार, कुछ देर पहले घूमने गए थे विलियम-केट

काजीरंगा (असम): असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में गुरुवार को शिकारियों ने एक गैंडे को मार डाला और उसका सींग निकाल ले गए। एक बेजुबान को 88 गोलियां मारी गईं वो भी एके-47 से। ये

kaziranga- India TV Hindi
Image Source : PTI kaziranga

काजीरंगा (असम): असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में गुरुवार को शिकारियों ने एक गैंडे को मार डाला और उसका सींग निकाल ले गए। एक बेजुबान को 88 गोलियां मारी गईं वो भी एके-47 से। ये खबर उस जंगल से आई जहां घटना से कुछ देर पहले ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार गए थे। राजकुमारी जंगल से लौटी ही थी कि शिकारी आ गए। आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई और सिर्फ एक सींग के लिए बेजुबान जानवर को 88 गोलियां मार दी गईं। अब सवाल उठ रहा कड़ी सुरक्षा के बावजूद जंगल में शिकार कैसे हो गया।

जिप्सी पर सवार राजकुमारी और राजकुमार जंगल में गैंडे की तलाश में राजकुमारी का काफिला निकला तब बीच रास्ते में झाड़ियों के पीछे एक गैंडा दिखा तो गाड़ी रुकी। राजकुमारी काफी देर तक गैंडे को देखती रहीं। भीड़ देख गैंडा जंगल में छिप गया। खुली जीप में घूमकर राजकुमारी भी वापस लौट गईं लेकिन इसके बाद जो खबर आई उससे पूरे जंगल में दहशत फैल गई।

Image Source : ptikaziranga

AK-47 से गैंडे का शिकार

ब्रिटेन की ये राजकुमारी अभी जंगल से लौटी हीं थी तभी शिकारी आ गए। रात के सवा 11 बजे घना जंगल एके-47 की गोलियों से गूंज उठा। फायरिंग रुकी तो सिक्योरिटी गार्ड भागे-भागे मौके पर गए तब जंगल में एक भारी-भरकम गैंडा जमीन पर पड़ा था और उसके मुंह से खून निकल रहा था। आसपास एके-47 के 88 खाली खोखे बिखरे थे। सबसे बड़ी बात है कि इस गैंडे के सिर से सींग गायब थी वो कीमती सींग जिसे हासिल करने के लिए शिकारियों ने बड़ी बेरहमी से इस जानवर का कत्ल किया इससे भी ज्यादा दहलाने वाली हकीकत ये थी कि शिकार के लिए एके-47 का इस्तेमाल हुआ। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में हुए शिकार के बाद हिंदुस्तान से लेकर ब्रिटेन तक हड़कंप मच गया।

आगे की स्लाइड में पढ़िए-गैंडे के सींग की इंटरनेशनल मार्केट में कितनी है डिमांड?

Latest India News