A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लालू के 71वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर RJD ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

लालू के 71वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर RJD ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव ने इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करके हम दूसरे पीड़ित इंसानों की जान बचाते हैं...

<p>lalu prasad yadav</p>- India TV Hindi
lalu prasad yadav

पटना: बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद ने अपने नेता लालू प्रसाद यादव के 71वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आज पार्टी मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव ने इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करके हम दूसरे पीड़ित इंसानों की जान बचाते हैं। रक्तदान मानवीय सेवा का सबसे अच्छा मार्ग है।

उन्होंने कहा कि विगत तीन वर्षों से लालू जी के जन्मदिन के अवसर पर युवा राजद प्रदेश में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन करता आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि कल यानि 11 जून को लालू का जन्मदिवस है।

Latest India News